Home छत्तीसगढ़ बसंतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी सट्टा खिलाने वाली महिला…

बसंतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी सट्टा खिलाने वाली महिला…

19
0

० महिला के कब्जे से 3 हजार रुपए नगद दो सट्टा-पट्टी एवं दो नग मोबाईल किया जप्त
0 लम्बे अरसे से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी को भी धर दबोचा, भेजा गया जेल

राजनांदगांव (दावा)। बसंतपुर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाली महिला को गिरफतार किया है इसके अलावा हो- हुड़दग करने वाले असामाजिक तत्व सहित लंबे समय से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़े है।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि उनके क्षेत्र में सट्टा अवैध शराब असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार पुलिस कार्य वाही जारी है। इस क्रम में रानी सागर समीप मजार के पास रहने वाली दुर्गा देवांगन पति रूपनारायण देवांगन उम्र 48 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 3 हजार रुपए नगद दो नग सट्टा पट्टी व दो नगर मोबाइल जब्त की है।

इसी तरह बसंतपुर पुलिस ने वारंटी सौरभ मानिकपुरी पिता नवेन्द्र मानिकपुरी उम्र 22 साल निवासी चौखडिय़ा पारा ,टेमन साहु पिता मनबोधी साहु उम्र 24 साल निवासी कन्हारपुरी को भी धर दबोचा है। इस क्रम में एक और अनावेदक- संतोष राजपुत पिता स्व0 रामसिह राजपुत उम्र 35 साल निवासी बासपारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) व पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में उनके स्वयं के नेतृत्व में असमाजिक तत्वो एवं शराब कोचियो व फरार वारंटीयों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कडी में आज दिनांक को पर मुखबीर सूचना के आधार पर सट्टा खिलाने वाली आरोपिया दुर्गा देवांगन पति रूपनारायण देवांगन को पकड़ा गया। आरोपिया के खिलाफ अपराध क्र. 572/25 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि0 की धारा 6 की तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसी तरह थाना बसंतपुर के अपराध में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी सौरभ मानिकपुरी पिता नवेन्द्र मानिकपुरी उम्र 22 साल निवासी चौखडिया पारा थाना बसंतपुर , टेमन साहु पिता मनबोधी साहु उम्र 24 साल निवासी कन्हारपुरी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर अलग अलग न्यायालय में पेश किया गया।
गुरुद्वारा चौक के पास हुड़दंग करने वाला भी धरा गया
बसंतपुर थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि गुरूद्वारा चौक के शहर के पास हो हुडदंग करने वाले अनावेदक संतोष राजपुत पिता स्व0 रामसिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी बासपारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर माननीय एस डी एम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here