Home छत्तीसगढ़ इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने सांसद संतोष पांडे...

इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने सांसद संतोष पांडे ने संसद में उठाई मांग…

39
0

कुलपति प्रो डॉ. लवली शर्मा ने सांसद का जताया आभार

खैरागढ़ (दावा)। दिल्ली के संसद भवन में जारी संसद सत्र के दौरान गुरुवार को राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर है। सांसद संतोष पाण्डेय ने आगे कहा कि खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय शास्त्रीय संगीत को समर्पित एशिया का पहला विश्वविद्यालय है जहां नृत्य, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एवं डिजाइन सहित अनेक विधाओं की शिक्षा दी जाती है और विदेशों से भी छात्र-छात्राएँ आकर अध्ययन करते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय की बड़ी प्रतिष्ठा है लेकिन इस विश्वविद्यालय को वह मान-सम्मान अब तक नहीं मिला जिसका वह हकदार है।

सांसद संतोष पांडेय ने तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव की सराहना की थी और इस विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग की बात कही थी। ललित कलाओं को समर्पित इस विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने सांसद संतोष पांडे ने दिल्ली के संसद भवन संसद सत्र में मांग उठाई और इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की है।

इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा अपने पदस्थापना के बाद से ही विश्वविद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए नवाचार सहित विभिन्न कार्य कर रही हैं, ऐसे में सांसद संतोष पाण्डेय के द्वारा संसद में इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की सराहना करते हुए कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने सांसद संतोष पांडे का आभार जताया है। उन्होंने कहा है,कि विश्वविद्यालय को दुनिया का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाना है, जिसके लिए इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय पटल पर ले जाना आवश्यक है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here