Home छत्तीसगढ़ मुसराखुर्द अवैध शराब मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक और...

मुसराखुर्द अवैध शराब मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार….

37
0

० अवैध शराब उपलब्ध कराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार
० साइबर सेल राजनांदगांव एवं थाना डोंगरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

डोंगरगढ़/मुसरा (दावा)। अछोली-मोतीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मुसरा खुर्द में संचालित किया जा रहे अवैध शराब मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही,अवैध शराब उपलब्ध कराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।
साइबर सेल राजनांदगांव एवं थाना डोंगरगढ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही दिनांक 17.12.2025 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए ग्राम मुसराखुर्द, शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की साजिश का समय रहते भंडाफोड़ किया गया था।
अवैध शराब उपलब्ध कराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार
सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं आशीष कुंजाम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में तत्काल संयुक्त टीम गठित कर थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल के टीम ने रेड कार्रवाई की थी। मौके से आरोपी बीरबल वर्मा एवं चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 62.64 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1860 नग फर्जी आबकारी स्टीकर, बिना नंबर टीवीएस जूपिटर मोपेड, मोबाइल फोन, औजार एवं नगद राशि बरामद की गई। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.38 लाख बरामद किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब एवं फर्जी लेबल की सप्लाई राजपाल सिंह भाटिया (महाराष्ट्र) एवं अवधेश सिंह पिता अविका सिंह, हाल करंजा शराब दुकान जिला बालाघाट (म.प्र.) द्वारा की जाती थी। आरोपी अवधेश सिंह को आज दिनांक 06.01.2026 को गिरफ्तार किया गया है।प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क एवं बीएनएस की धारा 339, 336(3), 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। राजनांदगांव पुलिस अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here