Home छत्तीसगढ़ किसानों के साथ तहसील कार्यालय में धरने में बैठी छन्नी साहू…

किसानों के साथ तहसील कार्यालय में धरने में बैठी छन्नी साहू…

25
0

टोकन कटने के बाद नहीं लिया गया किसानों का धान
० मामला धान खरीदी केन्द्र कुहीकला का

छुरिया (दावा)। धान खरीदी केन्द्र कुहीकला में टोकन कटने के बाद धान बेचने पहुंचे किसानों का धान नहीं खरीदे जाने से आक्रोशित किसान ट्रैक्टर में धान लोड कर पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के साथ तहसील कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं।
मिली जानकारी अनुसार सेवा सहकारी समिति कुहीकला में टिपानगढ़ के दो किसान चंदू साहू एवं परसराम गोड़ जिनका आज बुधवार को सेवा सहकारी समिति कुहीकला में टोकन कटने के बाद धान खरीदी केन्द्र में धान बेंचने पहुंचे थे। जहां समिति प्रबंधक ने दोनों किसानों को टोकन के लिमिट से कम धान खरीदने की बात कही। इससे परेशान किसानों ने तहसीलदार, पटवारी एवं नोडल अधिकारी से संपर्क साधा, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। दिनभर से भूखे प्यासे परेशान किसानों ने पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू से संपर्क कर अपनी पीड़ा जाहिर की। शाम को पूर्व विधायक श्रीमती साहू इन किसानों के साथ ट्रैक्टर में धान लोडकर तहसील कार्यालय के मेन गेट के समक्ष रखा। किसानों का तत्काल धान खरीदने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई है।
उन्होंने कहा है कि टिपानगढ़ के किसानों का टोकन होने के बाद भी धान नहीं खरीदा जा रहा है जो समझ से परे हैं। राजस्व अधिकारी किसानों के घर पहुंचकर जबरदस्ती धान की जानकारी लेकर रकबा समर्पण करा रहे हैं। विष्णुदेव सरकार अन्नदाताओं का अपमान कर रही है। जब तक किसानों का धान खरीदा नहीं जायेगा तब तक चूल्हा चैकी लगाकर रातभर धरने पर बैठी रहेंगी । तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे जाने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार विजय कोठारी एवं नायब तहसीलदार हसन सिद्धिकी ने पूर्व विधायक श्रीमती साहू एवं किसानों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसानों की धान खरीदे जाने की मांग पर वे अड़ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here