Home छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नीलू शर्मा करेंगे शिवनाथ उद्गम का विकास – डॉ डी सी...

अध्यक्ष नीलू शर्मा करेंगे शिवनाथ उद्गम का विकास – डॉ डी सी जैन…

21
0

राजनांदगाँव।  शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियो ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) नीलू शर्मा जी से भेंट कर उनको जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के उद्गम स्थल के विकास के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उनको दिये गये ज्ञापन में शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा जिसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य है द्वारा विगत 30 वर्षों से किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप राजनांदगाँव के क्षेत्रीय विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी की स्वीकृति से संपन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया है कि अब समिति की माँग पर उनके द्वारा मोहारा मेला स्थल से भँवरमरा तक शिवनाथ नदी के ऊपर लक्ष्मण झूला का निर्माण बाबत् बजट प्रावधान किया गया हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि आपके पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बनने से हमारी समिति एवं नगरवासियों को विश्वास हो रहा है कि आपके सहयोग से शिवनाथ नदी का उद्गम स्थल जो महाराष्ट्र की सीमा के भीतर ढोंढरी हैं उसे एक तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। महाराष्ट्र शासन द्वारा शिवनाथ नदी के उद्गम स्थल की सुरक्षा एवं विकास की दिशा में उपेक्षा का कारण यह है कि शिवनाथ नदी का संपूर्ण प्रवाहित क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य है। ऐसे में शिवनाथ नदी का उद्गम स्थान दयनीय स्थिति में हैं।

शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के पदाधिकारियों से इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के पश्चात् अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी ने आश्वासन दिया है कि वे महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री को इस संबंध में लिखेंगे तथा उद्गम स्थल के विकास की योजना तथा उसे तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। अध्यक्ष नीलू शर्मा जी से भेंट करने वालों में समिति के अध्यक्ष के साथ हरजीत भाटिया, कचरू प्रसाद शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, अमलेंदु हाजरा आदि सम्मिलित थे सभी ने पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here