Home छत्तीसगढ़ त्रिनेत्रम सीसीटीवी योजना में पारदर्शिता की मांग : कांग्रेस ने कहा –...

त्रिनेत्रम सीसीटीवी योजना में पारदर्शिता की मांग : कांग्रेस ने कहा – प्रशासन सार्वजनिक करें आय-व्यय का ब्यौरा…

40
0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"beautify":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्रिनेत्रम सीसीटीवी कैमरा लगाने की जो कार्य योजना तत्कालीन सजग कलेक्टर संजय अग्रवाल की अगुवाई में प्रारंभ हुई। जिसमें व्यापक सफलता व कई अपराध नियंत्रण में सहायता देखने मिली थी, लेकिन वर्तमान समय में लगभग 70 प्रतिशत कैमरे संधारण की समस्या के कारण बंद पड़े हैं। जिससे योजना पूरी तरह से दम तोडक़र कैमरे सिर्फ शो-पीस के रूप में स्थापित हैं। जिसके चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी बाधित हो रही है। परिणामत: शहर में लगातार चोरी एवं अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है, इसलिए त्रिनेत्रम योजनांतर्गत जितने भी कैमरे लगे हैं। उसे तत्काल प्रारंभ किया जाना अनिवार्य है। यह योजना जनसहयोग, सामाजिक संगठन एवं प्रगतिशील सोच वाली संस्थाओं के द्वारा स्वस्फूर्त दी गई सहयोग राशि से प्रारंभ किया गया था और वर्तमान में जब यह दम तोडऩे की स्थिति में आ गई है तो वैसी दशा में जनसहयोग की भावना भी आहत हो रही है, इसलिए जनभावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन त्रिनेत्रम योजना में राशि प्रदान करने वालों का नाम सार्वजनिक करें। साथ ही कैमरे के लैंस क्षमता, कंपनी के नाम क्रय का माध्यम, तारों की क्वालिटी मेंटेनेंस करने के लिए किसे दिया गया और उसे की गई राशि का भुगतान और वर्तमान में प्रशासन के पास इस मद में कितनी राशि है। इसके लिए प्राधिकृत कौन है। इसका विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को जन सहयोग करने वाले संस्थानों और प्रशासन की पारदर्शिता सार्वजनिक हो और जनसहयोग की मंशा वाले और आगे आकर के सहयोग करें।
साथ ही साथ विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के द्वारा भी शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए राशि उपलब्ध कराने की बात अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए थे। ऐसी दशा में डॉ. रमन सिंह के द्वारा सीसीटीवी कैमरे के लिए कितनी राशि विधायक निधि से दी गई है या शासन से कितनी राशि उपलब्ध कराई गई है। इस बात का भी सार्वजनिक किया जाए। क्योंकि यह शहर की सुरक्षा और एक बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के पहल की कार्य योजना है तो ऐसी दशा में प्रशासन निष्पक्ष रूप से इस पर संज्ञान लेकर आय व्यय की जानकारी सार्वजनिक करें और बंद पड़े कमरों को तत्काल प्रारंभ कराए। साथ ही साथ सीमांतर्गत वार्डों में भी कैमरे लगाकर शहर की सुरक्षा को कैमरे की नजर में रखने की मजबूत प्रबंधन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here