Home छत्तीसगढ़ श्री सत्यनारायण मंदिर समिति की कमान अब हरीश अग्रवाल के हाथ, सुरेश...

श्री सत्यनारायण मंदिर समिति की कमान अब हरीश अग्रवाल के हाथ, सुरेश अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष…

24
0

राजनांदगांव । श्री सत्यनारायण मंदिर समिति की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए हरीश अग्रवाल को अध्यक्ष एवं सुरेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह निर्णय पूर्व अध्यक्ष अशोक लोहिया के कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात लिया गया। समिति की सामान्य सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से दोनों पदाधिकारियों के नाम का अनुमोदन किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सभा में उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में मंदिर एवं धर्मशाला नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मंदिर एवं धर्मशाला के विकास, व्यवस्था एवं सुविधाओं का विस्तार करना रहेगा। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से मंदिर परिसर को और अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जाएगा। समिति की सामान्य सभा में यह भी जानकारी दी गई कि जल्द ही नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा की जाएगी। सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि समिति के नए नेतृत्व से मंदिर की गतिविधियों एवं धर्मशाला के संचालन में और अधिक मजबूती आएगी। उक्त जानकारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here