Home छत्तीसगढ़ अहिंसा और सद्भावना के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर : महावीर जन्म...

अहिंसा और सद्भावना के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में उमड़ा जैन समाज…

21
0

राजनांदगांव (दावा)। सकल जैन श्री संघ के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को संस्कारधानी में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गंज लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर से निकली भव्य सद्भावना पदयात्रा में समाज के स्त्री-पुरुषों ने नंगे पांव शामिल होकर भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। महोत्सव के तीसरे दिन रविवार सुबह 6 बजे दिगंबर जैन मंदिर परिसर से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। सकल जैन समाज के लोग जयकारे लगाते हुए सदर बाजार मार्ग से होकर जैन बगीचा पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान महावीर के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसके पश्चात सुबह 8:30 बजे समता भवन में चरित्राचार की साधना के तहत बड़ी संख्या में समाजजनों ने सामूहिक सामायिक की।

मानवता की सेवा : वीर प्रसादम और फल वितरण
महोत्सव के दौरान सेवा कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। दोपहर 12:15 बजे से गुरुद्वारा चौक और सदर बाजार स्थित जैन स्थानक भवन में वीर प्रसादम एवं शरबत वितरण का आयोजन हुआ। शाम को महावीर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। सुबह 10 बजे महावीर कल्प वृक्ष जिनालय में भगवान महावीर पंचकल्याणक पूजा का विधान श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। बच्चों के लिए जैन बगीचे के नए हॉल में किड्स कार्निवल का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते। इससे पूर्व शनिवार को आयोजित तात्कालिक भाषण और म्यूजिकल हाउजी का भी दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया था।

आज के कार्यक्रम : जीव दया यात्रा और सांस्कृतिक संध्या
मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि महोत्सव के चौथे दिन 30 मार्च सोमवार को भी विविध आयोजन होंगे। जिसमें सुबह 6 बजे जीव दया यात्रा (वर्धमान स्थानक भवन, सदर बाजार से), सुबह 8:45 बजे सामूहिक नवकार जाप (जैन बगीचा), दोपहर 12:15 बजे तपाचार की साधना एवं दिल्ली दरवाजा के पास वीर प्रसादम, दोपहर 2 बजे धार्मिक अंताक्षरी (जैन बगीचा), शाम 7 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम (जैन बगीचा) होगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष विनय डड्ढा, सचिव अजय सिंगी, संयोजक मिश्रीलाल गोलछा सहित सकल जैन समाज की पूरी टीम जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here