Home News कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ व पंचायत कमेटी गठन पर...

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ व पंचायत कमेटी गठन पर महत्वपूर्ण बैठक….

44
0

0 पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री थानेश्वर पाटिला जी बैठक में रहे मौजूद
घुमका। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के अध्यक्ष माननीय श्री विपिन यादव जी मार्गदर्शन में साथ ही पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री थानेश्वर पाटिला जी घुमका मंडल प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महामंत्री चन्द्रेश कुमार वर्मा जी, जिला सचिव रतन यादव, मंडल सह प्रभारी पीयूष दुबे, के उपस्थिति में घुमका मंडल के अंतर्गत हरदुवा सेक्टर के ग्राम गिधवा में औरचारभांठा सेक्टर के ग्राम मुरमुंदा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। पूर्व विधायक श्री बघेल गिधवा व प्रदेश महामंत्री श्री पाटिला मुरमुनदा बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत एवं बूथ कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। ग्राम गिधवा में पूर्व विधायक बघेल ने कहा कि प्रदेश में संगठन के सृजन से पार्टी की नींव मजबूत होगी व आने वाले समय मे निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री श्री पाटिला ने मुरमुनदा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही किसी भी चुनाव में जीत के लिए अहम भूमिका निभाते हैं और उनके दम पर ही सरकार बनती है।
मंडल प्रभारी जिला महामंत्री चन्द्रेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर हमें काम करके लोगो को जोडक़र हमे कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान देना है। जिला सचिव श्री यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष खेमचंद पप्पू वर्मा, सेक्टर प्रभारी डेरहा राम वर्मा व सेक्टर प्रभारी ईश्वर वर्मा ने भी सम्बोधित किया बैठक का सफल संचालन मंडल सह प्रभारी पीयूष दुबे ने किया।इस अवसर पर राकेश वर्मा, रामचन्द वर्मा, जितेंद्र साहू, राजेश शान, ओमकार वर्मा, श्रीमति दुर्गा साहू, बबीता साहू, देवकुमारी कोसरे, योगेश्वरी साहू, बिंदा सेन, कमला, एनेश्वरी, सुनीति साहू,नैन साहू, पूर्णिमा साहू, टेटकू राम वर्मा, नरेंद्र कुमार जैन, दिलेश कुमार, विजय कोसरे, सालिक नेताम, खिलेश साहू, टीकम, त्रिलोकचंद साहू, खेलन साहू, राजकुमार, रौनक, शिवेंद्र पटेल, गुलाबचंद साहू, पंचराम साहू, फकीर राम मरई, कामत साहू, पूरण साहू, तेजराम साहू, राजूसाहू, हीरालाल, धनन्जय, गिरधरीभाठ, हरिराम, तुलाराम, सोहन, ताम्रध्वज वर्मा, गोपालदास साहू, संतु वर्मा, गैन्दू राम वर्मा, सुरेश सेन, सुरेंद्र, माखन वर्मा, नरसिंग, दिलीप, जेठूराम, त्रिभुवन वर्मा, तिजउ वर्मा, प्रेमलाल पटेल, यशवंत वर्मा, प्रमोद कुमार साहू, सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here