Home छत्तीसगढ़ बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1...

बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख का माल जब्त…

48
0

मप्र के पन्ना और जबलपुर से जुड़े हैं तार, जीई रोड पर बस का इंतजार कर रहे थे आरोपी

राजनांदगांव (दावा)। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9.114 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि 3 अप्रैल शुक्रवार को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति (दो पुरुष और एक महिला) मुंदडा कुंज, जीई रोड के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

बैग की तलाशी में मिला 9 किलो से अधिक गांजा
पकड़े गए आरोपियों के पास मौजूद काले और भूरे रंग के बैगों की जब विधिवत तलाशी ली गई, तो उनमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया। तौल करने पर कुल वजन 9.114 किलो निकला। पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों को थाने लाया। पकड़े गए आरोपियों में शिव कुमार राय (31 वर्ष) निवासी धरमपुर जिला पन्ना, सालिक राम (24 वर्ष) निवासी दानवारा, थाना धरमपुर, जिला पन्ना, श्रीमती पुष्पा बर्मन (28 वर्ष) निवासी आधारताल जिला जबलपुर आदि है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में सउनि जीवराज रावटे, म.प्र.आर. मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश्वर बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी, म.आर. अनुपमा चंद्रवंशी तथा अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here