Home छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की...

व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात…

39
0

व्यापारिक हितों और नवाचार पर हुई सार्थक चर्चा, डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन से टीम में उत्साह
राजनांदगांव (दावा)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय टीम ने बीते कल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के वर्तमान व्यापारिक परिदृश्य, उद्योग जगत में नवाचार और व्यापारियों के हितों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और विशाल राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव ने पूरी टीम में नई ऊर्जा का संचार किया। टीम के सदस्यों ने डॉ. साहब के प्रति उनकी आत्मीयता और समय देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य आलोक बिंदल, जितेंद्र गोलछा, नवीन जी और संभाग प्रभारी आकाश चोपड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम गिडय़िा और सागर गोलछा, जिला संयोजक राजकुमार बाफना, जितेश पटेल, राजेश अग्रवाल, योगेश सारथी, चंकी अग्रवाल, सुमीत शर्मा और आकाश बालानी आदि शामिल हुए। प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि डॉ. रमन सिंह के साथ हुई इस चर्चा से आगामी कार्ययोजनाओं को नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रकोष्ठ निरंतर सक्रिय रहेगा। राजनांदगांव जिला संयोजक राजकुमार बाफना ने भी इस मुलाकात को संगठन और स्थानीय व्यापारियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here