राजनांदगांव (दावा)। विद्यार्थी जीवन में सही ज्ञान और दिशा का होना आवश्यक है। साथ ही भविष्य के लिए सही विषय चयन की भी आवश्यकता होती है। इसी दिशा को उचित मार्गदर्शन देने के लिए एनबीआईएस स्कूल बोरी में करियर 9 सिलिकॉन वैली यू एस के मार्गदर्शन में कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञों के द्वारा 18, 19 व 20 अप्रैल को कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के पालकों एवं बच्चों के लिए विषय आधारित काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। करियर 9 सिलिकॉन वैली के सीईओ एवं फाउंडर सुशील जा, वाइस प्रेसिडेंट ट्रेनिंग एंड आपरेशन गुंजन झा, सीनियर मैनेजर आफ टेक्नोलॉजी एंड कस्टमर सक्सेस भूपेश शर्मा, पूछे के साईं कुलकर्णी व श्रीमती लिखिया अरविंद बाबू की टीम द्वारा पालकों एवं बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा। जहां वन टू वन काउंसलिंग का उद्देश्य बच्चों के विषय चुनाव पर आधारित है। पालकों के लिए विशेष रूप से 18 अप्रैल को सुबह 9 से 10 बजे कैरियर काउंसलिंग सेमिनार रखा गया है। सही समय में सही निर्णय लेने से सफलता की राह आसान होती है। कैरियर काउंसलिंग से न केवल बच्चों को विषय चुनाव में मदद मिलेगी अपितु बच्चों को अपनी वास्तविकता का भी परिचय होगा। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा साथ ही विषय चयन में स्पष्टता रहेगी। संस्था के डायरेक्टर नीरज बाजपेयी द्वारा पालकों से आग्रह है कि इस कैरियर काउंसलिंग का लाभ अधिक से अधिक संख्या में लेंवे ताकि अपने पाल्य के सुंदर भविष्य का निर्माण किया जा सके। सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही भविष्य को सही व सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाती है।



