कंचनबाग टंकी पूरा भरने तथा वाल्व खोलने पश्चात सप्लाई क्षेत्र में घुमकर पाईप लाईन की जॉच करने वालमेन को दिए निर्देश
सडक़ में मटेरियल देख संबंधित पर कार्यवाही
राजनांदगांव (दावा)। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन की तरह सुबह आकस्मिक रूप से लखोली,कंचनबाग, जनता कालोनी में पहुॅचकर पेयजल आपूर्ति व साफ सफाई का जायजा लेकर वार्डवासियो से चर्चा किए। उन्होंने जनता कालोनी में रोड एवं नाली मे बिल्डिंग मटेरियल रखे देख कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मूलभूत सुविधा सफाई, पानी, बिजली की वार्डो मेें व्यवस्था देखने प्रतिदिन की तरह लखोली, कंचनबाग, जनता कालोनी में सुबह पेयजल सप्लाई देख आयुक्त श्री विश्वकर्मा लोगो से चर्चा किए। उन्होने पानी प्रभावित क्षेत्र में नियमित टैंकर से पानी सप्लाई करने संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने वाल्वमेन से कहा कि टंकी पूरी भरने के पश्चात ही पानी सप्लाई करे तथा वाल्व खोलने के पश्चात पानी सप्लाई क्षेत्र में घुमकर पाईप लाईन की जॉच करे, गंदे पानी, कम पानी आने या किसी प्रकार की कमी पर संबंधित अधिकारी को अवगत करावे।
पेयजल सप्लाई के अलावा साफ सफाई निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिदिन सुबह समय में उपस्थिति लेकर उपस्थित कर्मचारी निर्धारित समय तक कार्य करे इसका विशेष ध्यान रखने वार्ड प्रभारी को निर्देशित किए। सार्वजनिक शौचालय एवं तालाबो के आस पास साफ सफाई रखने वार्ड प्रभारी को निर्देशित किए।
उन्होंने कहा कि सघन बस्ती में प्रतिदिन गलियो एवं नालियो की नियमित सफाई कर कचरा उठावे। जनता कालोनी में सडक़ व नाली में बिल्डिंग मटेरियल देख संबंधित पर 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एवं गंदगी व मलमा फैलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्होंने वार्डवासियो से चर्चा कर घर का कचरा रोड, नाली में न डालकर घर घर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस दिए। उन्होंने घर के आस पास साफ सुथरा रखने, वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने सहयोग करने कहा।



