Home छत्तीसगढ़ बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की बंपर जीत : राजनांदगांव में...

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की बंपर जीत : राजनांदगांव में सीएम और डॉ. रमन ने मनाया जश्न

15
0

भाजपा कार्यालय में फूटे पटाखे, पीएम मोदी का संबोधन सुनने उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने चखा झालमुड़ी का स्वाद

राजनांदगांव (दावा)। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा द्वारा किए गए जोरदार प्रदर्शन और तीन राज्यों में जीत के लहराए गए परचम पर भाजपाइयों ने सोमवार की शाम भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गई और भाजपाईयों द्वारा बंगाल का सुप्रसिद्ध झालमुड़ी का लुत्फ उठाया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सांसद संतोष पाण्डे, महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक रामजी भारती आदि की उपस्थिति में असम, पांडीचेरी और ममता बेनर्जी की गढ़ पश्चिम बंगाल में भारी बहुमतो से जीत की खुशी में जमकर फटाके फोड़े गए और वरिष्ठ नेताओं पर पुष्प वर्षा कर झूमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में जमकर खुशियां बिखरी रही और एक दूसरे को तीन राज्यों में हुए बंपर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने उमड़ी भीड़
बता दें कि जीई रोड स्थित भाजपा कार्यालय में तीन राज्यों में हुई भाजपा की बंपर जीत के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने खासकर सीएम विष्णु देव साय, पूर्व सीएम व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद, महापौर आदि के साथ विशेष तौर पर उपस्थित थे। वहीं भाजपा कार्यालय का बड़ा हाल भाजपाईयों से खचाखच भरा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तीन राज्यों में भाजपा को मिली बंपर जीत की खुशियां देश वासियों व तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को बांटते हुए कहा कि पश्चिमी बंगाल में बरसों की साधना सिद्धि में बदल गई। पांच प्रदेश की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत मदर आफ लोकतंत्र में। यह जीत भारत के लोकतंत्र और भारत के संविधान की जीत है। मोदी जी ने कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार के नतीजे आए थे। तब उन्होंने कहा था कि गंगा जी बिहार से बहकर गंगा सागर तक जाती है। गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। गंगा के इर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में बीजेपी और एनडीए की ही सरकार है। साथ ही उन्होंने बताया कि 2013 में जब वह काशी से अपना नामांकन भरने गया था। तब उन्होंने कहा था कि वे यहां आया नहीं बल्कि मां गंगा ने बुलाया है। असम, पांडीचेरी व पश्चिम बंगाल के चुनाव पर उन्होंने कहा कि मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। महिलाएं की भागीदारी अधिक रही। उन्होंने इसे भारतीय लोक तंत्र की उजली तस्वीर बताया और चुनाव आयोग की भरपूर प्रशंसा करते हुए बगैर किसी हिंसा और मौत की घटना के चुनाव करवाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की योगदान की सराहना की और कहा कि इतिहास हमेशा याद रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here