Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के...

राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के 3 आरोपी गिरफ्तार…

77
0

0 ताबड़तोड़ कार्रवाई: 6 माह में 10वीं बड़ी सफलता, 880 लीटर शराब जब्त कर तोड़ी तस्करी की कमर
राजनांदगांव (दावा) 7 जिले में अवैध शराब के कारोबार, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने अपनी ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ की नीति के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में गठित ‘‘स्पेशल टीम’’ ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले के शराब कोचियों में हडक़ंप का माहौल है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को पुलिस चौकी मोहारा (थाना डोंगरगढ़) को पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू (छोटा कट्टी) कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर उसे खपाने की तैयारी में है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।

मौके से 3 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
छापेमारी के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन आरोपियों—देवव्रत वर्मा (मोहारा), चुम्मन सिन्हा (रूवातला) और महेन्द्र वर्मा (मोहारा) को पकड़ लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा अंधेरे और झाडय़िों का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

लाखों का मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध माल जब्त किया है:
शराब: मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 9 पेटियां (कुल 450 पौवा, 81 बल्क लीटर)।

वाहन: शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ओला ईवी स्कूटी (ष्टत्र ०४ क्चक्च 4537)।
कुल कीमत: जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1,10,750 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब एक स्विफ्ट डिजायर कार (ष्टत्र ०४ रुत्र 9461) के जरिए मंगाई गई थी।

6 माह का रिपोर्ट कार्ड: 11 लाख की शराब जब्त
राजनांदगांव पुलिस पिछले 6 महीनों से तस्करी के खिलाफ आक्रामक मोड में है। यह अंतर्राज्यीय तस्करों पर 10वीं बड़ी कार्रवाई है। अब तक विभिन्न प्रकरणों में लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की 880 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है। अकेले पिछले एक माह में ही पुलिस ने आबकारी के 135 से अधिक मामले दर्ज कर 147 आरोपियों को जेल भेजा है।

इनकी रही मुख्य भूमिका:
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौड़ के मार्गदर्शन में सीएसपी वैशाली जैन, डीएसपी केशरीनंदन नायक और इंस्पेक्टर विनय पम्मार के नेतृत्व वाली स्पेशल टीम ने इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here