Home छत्तीसगढ़ ग्राम मोहड़ का होनहार युवक खेलेगा भारतीय टीम में…

ग्राम मोहड़ का होनहार युवक खेलेगा भारतीय टीम में…

22
0

पुरुषों की आईडीसीए टी20 चैंपियंस ट्रॉफी
में योगेन्द्र का चयन

डोंगरगांव (दावा)। दिल्ली में 26 से 29 मई तक बधिरों के लिए डेफ क्रिकेट सोसाइटी, दिल्ली की प्रतिष्ठित मेजबानी में आयोजित आईडीसीए टी20 चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरे भारत से चार टीमों के बीच मुकाबला होगा. इन टीमों को इंडिया एबीसी और डी में बांटा गया है. यह ऐतिहासिक आयोजन बधिरों के लिए पहली बार आयोजित पुरुषों की आईडीसीए टी20 चैंपियंस ट्रॉफी है, जो विश्व स्तर पर बधिर खेलों की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर और भारत में समावेशी क्रिकेट के लिए गर्व का विषय होगा. इस मैच के लिए डोंगरगांव से सटे ग्राम मोहड़ के होनहार युवक योगेन्द्र देवांगन पिता दशरथ देवांगन का चयन इंडिया सी टीम के लिए हुआ है और वे इस टीम में विकेट कीपर के रूप में खेलेंगे. इस टीम में मुंबई, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उड़ीसा, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडू, केरला के खिलाड़ी शामिल होंगें, वहीं पूरे छत्तीसगढ़ से योगेन्द्र एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके अच्छे खेल को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के खेल में लगातार कई बार खेलने जा चुके हैं और इस बार दिल्ली में आयोजित पुरुषों की आईडीसीए टी20 चैंपियंस ट्रॉफी के इंडिया सी टीम में शामिल होंगें. बता दें कि योगेन्द्र एक सामान्य ग्रामीण परिवार से आते हैं किन्तु उन्होंने लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के चलते ब्लॉक, जिला, राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं. इस मैच के लिए उनके परिजन, शुभचिंतकों, ग्रामीण व क्षेत्रवासियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here