Home छत्तीसगढ़ स्टेडियम में समर कैंप का आज उद्घाटन…

स्टेडियम में समर कैंप का आज उद्घाटन…

28
0

महापौर ने स्टेडियम समिति के प्रयासों की मुक्त कंठ से की सराहना

राजनांदगांव (दावा)। दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा आज संध्या 4 बजे दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर हाल में टेबल टेनिस, शतरंज स्नूकर, बिलियर्ड्स एवं पुल टेबलों के समर कैंप का उद्घाटन महापौर मधुसूदन यादव, समाजसेवी खूबचंद पारख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रियंका पंकज कुंजरेकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल, सहसचिव योगेश बागड़ी एवं प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर ने किया। 10 जून तक जारी रहने वाले इस समर कैंप में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया है। समारोह में विनोद राठी, मनोज बैद, रघुवीर वाधवा, गोलू सूर्यवंशी, पंकज कुजरेंकर, सुरेंद्र सिंह बग्गा, अनिल डुलानी, सावन वर्मा, दीपेश मिश्रा, पार्षद रानू जैन, सुजीत द्विवेदी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने स्टेडियम समिति के द्वारा किए गए इन प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया है कि विभिन्न खेलों के इस समर कैंप हेतु जो भी सहयोग होगा तत्काल ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। अतिथियों द्वारा सभी खेलों के नियमों की जानकारी उपस्थित प्रशिक्षकों से प्राप्त कर कुछ देर इन खेलों को स्वयं खेलने से रोक नहीं पाए। अतिथियों ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर स्टेडियम कमेटी के सचिव रमेश पटेल एवं सहसचिव योगेश बागड़ी से जल्द किए जाने वाले कार्यों की योजना को समझ कर आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी निश्चित भविष्य में विभिन्न खेलों की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर अपने खेल को संवारेंगे। अतिथियों ने मैदान में जारी नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन कर 200 से ज्यादा बच्चों को प्रशिक्षण प्राप्त करते देखा एवं प्रशिक्षकों से चर्चा कर प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त जानकारी स्टेडियम समिति के सहसचिव योगेश बागड़ी ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here