Home छत्तीसगढ़ डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए...

डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

16
0

० पानाबरस में आदिम आस्था स्थलों के संरक्षणa और जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान में हुए शामिल
० सुशासन से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने थामा भाजपा का दामन

अंबागढ़ चौकी (दावा)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री विजय शर्मा का आज नवगठित जिले मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी का एक दिवसीय सघन दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जेड प्लस श्रेणी की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर जिला जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से सीधे आम जनता से संवाद किया। वहीं दूसरी ओर जनजातीय संस्कृति और आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान क्षेत्र के विकास और राजनीतिक मोर्चे पर भी बड़े घटनाक्रम देखने को मिले।

शिविर में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुबह लगभग 11 बजे ग्राम भनसुला पहुंचे। यहां आयोजित जिला जन समस्या निवारण शिविर में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी मांगें और शिकायतें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। श्री शर्मा ने एक-एक कर आम जनता की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर उनके त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

सुशासन से प्रभावित होकर युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने ली भाजपा की सदस्यता
दौरे के दौरान क्षेत्र में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुशासन तथा जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्रीविजय शर्मा ने सभी नव-प्रवेशियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी परिवार में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। आज जनता का जो विश्वास भाजपा के प्रति दिख रहा है। वह हमारी नीतियों और सुशासन की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

आदिम आस्था और जनजातीय संस्कृति का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : विजय शर्मा
भनसुला के कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे ग्राम पानाबरस पहुंचे। जहां स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन द्वारा पारंपरिक रूप से उनका भव्य स्वागत किया गया। पानाबरस में आयोजित कार्यक्रम मुख्य रूप से आदिम आस्था स्थलों का संरक्षण, संवर्धन एवं जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान को समर्पित था। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय इष्ट ओंगा देव की पूजा-अर्चना के साथ ही देश व प्रदेश के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आदिम संस्कृति और प्राचीन परंपराओं को सहेजने के संकल्प के साथ उप मुख्यमंत्री का विशेष अभिनंदन किया गया। जिले के निवासियों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए सरकार और उप मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताया।
इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह, लक्ष्मणेंद्र शाहू, रमेश हिडामे, राजू टांडिया, एम.डी. ठाकुर, गिरीश कुबेर, देवलाल दुग्गा, मदन साहू, रेणु टांडिया, राधिका अंधारे, संगीता मिश्रा, राजेश जैन गुजराती, अंबर जोशी, अवधेश त्रिपाठी, किशोर अठभैया, प्रकाश मिश्रा, राजेश सिंगी एवं हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरूष व कलेक्टर श्रीमति तुलिका प्रजापति, एसपी वाय.पी. सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में जनसंवाद, संगठन विस्तार और जनजातीय संस्कृति के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शाम 4 बजे ग्राम पानाबरस से अपने अगले गंतव्य कबीरधाम के लिए रवाना हो गए। इस पूरे गरिमामयी और संवेदनशील दौरे के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि उप मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और स्थानीय आदिम संस्कृति के संरक्षण प्रयासों को बड़ा बल मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here