Home विदेश शहर के मोबाइल व्यवसायी की कार का देवरी के पास जबरदस्त एक्सीडेंट…

शहर के मोबाइल व्यवसायी की कार का देवरी के पास जबरदस्त एक्सीडेंट…

76
0


वाहन में सवार 4 लोगों में से एक महिला का पैर फ्रैक्चर, तीन अन्य को आई चोटें, आरपीएफ टीआई तरुणा साहू ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

राजनांदगांव (दावा)। शहर के मानव मंदिर चौक (अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के बाजू) में मोबाइल दुकान संचालित करने वाले व्यवसायी प्रवेश चोपड़ा (बाफना) की कार ग्राम देवरी के समीप एक भीषण सडक़ हादसे का शिकार हो गई। बुधवार को शाम तकरीबन 5 बजे हुई इस जबरदस्त भिड़ंत में कार में सवार एक युवती को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया है। कार में सवार अन्य तीन लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

देवदूत बनकर पहुंचीं पंडवानी गायिका व आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुणा साहू
यह बेहद गनीमत रही कि सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई की शिष्या एवं वर्तमान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात निरीक्षक (टीआई) तरुणा साहू नागपुर की ओर से अपनी गाड़ी से राजनांदगांव आ रही थीं। दुर्घटना पर नजर पड़ते ही वे आगे निकल चुकी अपनी गाड़ी को वापस पीछे मोडक़र तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। तरुणा साहू ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पीडि़तों द्वारा राजनांदगांव का निवासी बताए जाने पर उन्होंने बिना देर किए तुरंत डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुलाया और सभी घायलों को उपचार के लिए देवरी अस्पताल भिजवाने की त्वरित व्यवस्था की। उनके इस मानवीय और साहसिक कार्य की हर तरफ सराहना की जा रही है।

आरपीएफ निरीक्षक तरुणा साहू ने बताया कि मोबाइल व्यवसायी प्रवेश बाफना अपने परिवार के साथ कार से संभवत: नागपुर गए हुए थे। बुधवार दोपहर को जब वे वापस राजनांदगांव लौट रहे थे, तभी देवरी के पास दो तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवेश की कार (क्रमांक सीजी-08-वाय-0951) के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने लगी। आरपीएफ की वर्दी में मुस्तैद तरुणा साहू को मौके पर देखकर और उनके द्वारा मोर्चा संभालने के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पुन: सुचारू कराया जा सका।

मदद के लिए पहुंचे परिजन व भाजपा जिला अध्यक्ष
घटना की जानकारी मिलते ही देवरी अस्पताल में घायलों के परिजन तुरंत पहुंच गए। शहर के सीनियर सिटीजन प्रेमचंद बाफना ने बताया कि उनके सुपुत्र आशीष बाफना के मित्र प्रवेश चोपड़ा व कार में सवार अन्य सभी घायल लोगों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है। इधर सडक़ दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत भी तत्काल देवरी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here