Home News आवारा कुत्तों एवं पशुओं पर कार्रवाई करें सरकार : कुसुम दुबे…

आवारा कुत्तों एवं पशुओं पर कार्रवाई करें सरकार : कुसुम दुबे…

17
0

शहर में आवारा कुत्तों की बाढ़ व सडक़ों पर बैठी गौ-माताओं को लेकर जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं अधिवक्ता कुसुम दुबे ने शहर में आवारा कुत्तों की बाढ़ एवं गौमाताओं के सडक़ों पर बैठे रहने पर हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जीव जंतु कल्याण बोर्ड (छग) शासन के क्रियाशील उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर को पत्र लिखकर सम्यक कार्यवाही की मांग की है। महामंत्री एवं अधिवक्ता कुसुम दुबे ने बताई की शहर के सभी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की जिस प्रकार से बाढ़ आ गई है। जिससे आए दिन कुत्तों के काटने की घटना एवं कुत्तों के हमले की बातें लगातार सामने आ रही है और तो और शहर के सीमा अंतर्गत वार्डों में रात में सैकड़ों कुत्तों की भयावह झुंड को देखकर आम जनता भयभीत जीवन जीने को विवश है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को आवारा कुत्तों के धर पकड़ की मुहिम में तेजी लाकर आम जनता को राहत देने की मजबूत कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।

वहीं दूसरी ओर गौमाताए लगातार सडक़ों में बैठी रहती हैं। जिसके कारण भी दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं और गौ-माताएं भी चोटिल हो रही हैं। जिससे जनभावना भी आहत होती है। ऐसी दशा में यदि किसी व्यक्ति विशेष के गाय सडक़ पर बैठी है तो उन्हें सख्त चेतावनी दी जाए कि वह गौ-माता की संरक्षण की जवाबदेही सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी और इन दोनों गंभीर मामले को लेकर छत्तीसगढ़ शासन जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सजग उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर को संबोधित करते हुए राज्य स्तर से विशेष कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित की गई है। उस पत्र को तत्काल श्री चंद्राकर ने विभाग प्रमुख को कार्यवाही कर अवगत कराने का निर्देश दिया है, ताकि राज्य शासन स्तर से उचित और सम्यक कार्यवाही कर मानव जीवन व गौ-माताओं को सुरक्षित किया जा सके और आवारा कुत्तों के भयावह झुंड, हमले सहित बच्चे, आम जनता को भय मुक्त किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here