Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई जिम्मेदारियां : सौमित्र अध्यक्ष, विनय व अमित...

डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई जिम्मेदारियां : सौमित्र अध्यक्ष, विनय व अमित बोस बने महामंत्री…

35
0

भाजपा संगठन को मजबूती और गति देने प्रदेश नेतृत्व ने जारी किए आदेश

डोंगरगढ़ (दावा)। भारतीय जनता पार्टी संगठन को मंडल स्तर पर अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन सरोकारों से जोडऩे की दिशा में बड़ा फेरबदल करते हुए डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने इन नियुक्तियों की विधिवत घोषणा की है।
जारी संगठनात्मक आदेश के अनुसार सौमित्र सोनी को डोंगरगढ़ शहर मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मंडल में सांगठनिक समन्वय और गतिविधियों को विस्तार देने के लिए विनय बंसल एवं अमित बोस को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन ने स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतारने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने तथा आगामी अभियानों में बेहतर तालमेल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here