Home छत्तीसगढ़ जिला भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ राजनांदगांव की कार्यकारिणी घोषित…

जिला भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ राजनांदगांव की कार्यकारिणी घोषित…

23
0

विकास तिवारी संयोजक, गुरुशंकर नेताम एवं शैलेंद्र नागवंशी सहसंयोजक नियुक्त

राजनांदगांव (दावा)। जिला भाजपा राजनांदगांव के अंतर्गत आरटीआई प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व किरण सिंह देव की सहमति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा के अनुरूप आरटीआई प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार विकास तिवारी को आरटीआई प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं गुरु शंकर नेताम एवं शैलेंद्र नागवंशी को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार वैभव शुक्ला को मीडिया प्रभारी, सतीश पांडे को सोशल मीडिया प्रभारी तथा विजेन्द्र जैन को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। आरटीआई प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तिलकदास साहू, सुखलाल धारगावे, दुर्गा प्रसाद सुखदेवे, डोहन टंडन, शैलेंद्र साहू, संतोष रजक, अशोक रजक, दीपक साहू, दीपक गंधर्व, प्रदीप शर्मा, नीरज खोबरागड़े एवं शाश्वत बघेल को शामिल किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आरटीआई प्रकोष्ठ संगठन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सूचना के अधिकार के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाने तथा शासन की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here