Home News श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य तुकेश कुमार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से...

श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य तुकेश कुमार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से मिली पी-एच.डी. की उपाधि…

26
0

राजनांदगांव। स्थानीय श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य तुकेश कुमार वर्मा को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा पी-एच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि से विभूषित किया गया है। दिनांक 29 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के सभागार में उनकी मौखिक (वायवा) परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डॉ. तुकेश कुमार ने अपना शोध कार्य ‘‘प्राचार्यों की निर्णय क्षमता का उनके व्यवसायिक तनाव एवं समय प्रबंधन पर प्रभाव का अध्ययन’’ विषय पर पूरा किया है। उनका यह अध्ययन राजनांदगांव, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के शासकीय तथा अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों पर केंद्रित था। यह शोध कार्य मैत्री कॉलेज, भिलाई के शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभा आर. कुरुप के मुख्य निर्देशन तथा कल्याण कॉलेज, भिलाई की शिक्षा संकाय की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पलता शर्मा के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ।
डॉ. तुकेश कुमार वर्मा की इस उल्लेखनीय अकादमिक उपलब्धि पर श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के संचालक श्री नरेंद्र गौतम ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों-श्रीमती आभा रानी साव, डॉ. नम्रता बूलदेव, श्रीमती ममता तम्बोली, श्रीमती माला गणवीर, पीतांबर साहू, श्रीमती सरिता बावनथडे, श्रीमती सुषमा देवांगन, श्रीमती पेमिता साहू, श्रीमती नेहा वर्मा, श्रीमती रोशनी सिन्हा, श्रीमती श्वेता शुक्ला, भोजराज ओझा, टीकम साहू एवं शशांक यादव ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here