Home samachar रॉयल किड्स कॉन्वेंट में आकाश कोचिंग द्वारा JEE और NEET का मॉक...

रॉयल किड्स कॉन्वेंट में आकाश कोचिंग द्वारा JEE और NEET का मॉक टेस्ट आयोजित…

17

राजनांदगांव  : रॉयल किड्स कॉन्वेंट, राजनांदगांव में आकाश कोचिंग के सहयोग से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए JEE और NEET का मॉक टेस्ट आयोजित किया गया।

मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा के दौरान कक्षा में अनुशासन और गंभीर माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल बनाया। इस मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न से अवगत कराना और समय प्रबंधन का अभ्यास कराना था।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के टेस्ट से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी तैयारी का सही आकलन कर पाते हैं। आकाश टीम ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. सविता जे बी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, पूजा सिंह, जाह्नवी सिंह, इला सिंह, बर्सर डॉ. आई के वैष्णव, अकादमिक निदेशक अभिषेक खंडेलवाल, प्राचार्या एकता खंडेलवाल, सोनल अंजोरियो, उप प्राचार्या ममता मिश्रा, प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह, डॉ. अनुराधा शुक्ला ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here