Home देश एलन मस्क ने अप्रैल में भारत में बैन किए 1.8 लाख से...

एलन मस्क ने अप्रैल में भारत में बैन किए 1.8 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, आप ना करें ये गलती

55
0

एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा संचालित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) ने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने भारत में पॉलिसी उल्लंघन को लेकर 184,241 अकाउंट्स बैन किए हैं. यह आंकड़ा 26 मार्च से 25 अप्रैल, 2024 के बीच का है. इनमें ज्यादातर अकाउंट बाल यौन शोषण और नॉन-कंसेंशुअल नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे.

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,303 अकाउंट्स को भी हटा दिया. कुल मिलाकर एक्स ने इस अवधि में 185,544 अकाउंट्स पर बैन लगाया.

भारत में यूजर्स से 18,562 शिकायतें
एक्स ने नए आईटी नियम, 2021 के कंप्लायंस में अपनी मंथली रिपोर्ट में कहा, “उसे अपने ग्रीवेंस रिड्रेसल मैकेनिज्म के माध्यम से एक ही समय सीमा में भारत में यूजर्स से 18,562 शिकायतें प्राप्त हुईं.” इसके अलावा, कंपनी ने 118 शिकायतों पर कार्रवाई की जो अकाउंट सस्पेंशन के खिलाफ अपील कर रही थीं.

कंपनी ने कहा, “स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद हमने इनमें से 4 अकाउंट्स के सस्पेंशन को पलट दिया. शेष रिपोर्ट किए गए अकाउंट सस्पेंडेड रहेंगे. हमें इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान अकाउंट्स के बारे में सामान्य सवालों से संबंधित 105 अनुरोध मिले.”

आपका भी अकाउंट हो सकता है बैन
भारत से अधिकांश शिकायतें प्रतिबंध उल्लंघन (7,555), इसके बाद घृणित आचरण (3,353), संवेदनशील वयस्क सामग्री (3,335) और दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (2,402) के बारे में थीं. अगर आप भी एक्स इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here